जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनपद बिजनौर में पाकिस्तान से विस्थापित 1,645 परिवारों तथा पूर्व सैनिकों/लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को आवंटन पत्र और चेक भी प्रदान किए गए। साथ ही कॉमन फैसिलिटी सेंटर तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विदुर प्रेरणा कैफे का उद्घाटन भी किया गया।






