सीएम योगी ने पीलीभीत को दी सौगात, 569 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
पीलीभीत। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की उपस्थिति में हरियाली व वन्यजीवों से समृद्ध धरा जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में आज 569 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सीएम योगी ने ‘पूर्वी पाकिस्तान’ से विस्थापित परिवारों को भूमि व नागरिकता का प्रमाण-पत्र और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र का वितरण किए।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार डबल स्पीड के साथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान और मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण उत्थान के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सीएम योगी ने जनपद वासियों एवं लाभार्थियों को बधाई दी।