जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से 54 वर्ष के हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय से मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बना चुके सीएम योगी को आज जन्मदिन की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सीएम योगी महज 26 वर्ष की आयु से ही गोरखपुर लोकसभा सीट से विधायक बने थे। बता दें कि पांच जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था।

गणित से स्नातक करने के बाद अध्यात्म की राह चुनने वाले योगी आदित्यनाथ ने जब राजनीति के मैदान में कदम रखा तो लगातार वे इतिहास रचते चले गए। बुलडोजर बाबा के नाम से अपनी पहचान बना चुके सीएम योगी का अंजाम बिल्कुल अलग ही है। उनके सख्त प्रशासन को कई राज्यों ने अपनाया है। अपराधियों पर नकेल कैसे कसी जाती है वे बखूबी जानते हैं। उत्तर प्रदेश में छोटा अपराध करने वाले भी पुलिस की गोली का निशाना बनते हैं। यही नहीं बड़ा अपराधी या तो राज्य छोड़कर जाता है या फिर दुनिया को ही अलविदा कह देता है। इन सब के बाद उसकी प्रॉपर्टी पर जो बुलडोजर चलता है, वह ऐसा खौफ पैदा कर देता है कि भविष्य में अपराध की राह चुनने वाला व्यक्ति अपनी राह बदल लेता है।





