जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिजनौर। बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बागर व कुंदनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने किसान मजदूर चौपाल कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोनों गांवों में करीब 600 से 700 लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान करीब 250 से 300 महिलाओं को साड़ी और सूट वितरित किए गए। वस्त्र प्राप्त कर महिलाओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए, जिससे उनका भविष्य बेहतर बन सके। प्रिंस चौधरी ने ग्रामीणों को सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, राशन योजना, शौचालय योजना, स्वरोजगार योजनाओं सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनको प्रिंस चौधरी ने सुनकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा और लोगों ने जनसंपर्क अभियान की सराहना की।





