जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के 31 मार्च तक माओवादियों से मुक्त हो जाने का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बल आंध्र प्रदेश के तिरुपति से नेपाल के पशुपति तक लाल गलियारा बनाने का सपना देखने वालों को पराजित करेंगे। शाह ने कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सीआईएसएफ प्रमुख प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करके देश की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभाता है।
रेड कॉरिडोर का सपना देखने वाले हो जाएंगे नाकाम
ओडिशा के कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (उकरऋ) के 57वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सुरक्षा बल उन ताकतों को हराएंगे, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से लेकर नेपाल के पशुपतिनाथ तक रेड कॉरिडोर बनाने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है और अब देश लाल आतंक को समाप्त करने के करीब पहुंच गया है।
सीआरपीएफ की भूमिका की सराहना
शाह ने सीआरपीएफ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह बल देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों को सुरक्षा देकर आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने देश की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी प्रगति की है। उन्होंने कहा, आज, मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश 31 मार्च तक माओवादियों से मुक्त हो जाएगा। हमारी सेनाएं तिरुपति से पशुपति तक लाल गलियारा बनाने का सपना देखने वालों को पराजित करेंगी। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा, हमारे सुरक्षा बल अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं और देश अब लाल विद्रोहियों का सफाया करने के कगार पर है।





