जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश के लोगों के जोर का झटका लगा है। जून माह से यूपीपीसीएल ने बिल में 10 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉपोर्रेशन लिमिटेड जून 2026 के बिजली बिलों में 10 फीसदी ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) लगाने जा रही है। यूपीपीसीएल की ओर से जारी आदेश के अनुसार मार्च 2026 में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़े खर्च की भरपाई जून 2026 के बिलों के जरिए की जाएगी। यह अतिरिक्त शुल्क सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा।

बता दें कि बिजली कटौती से यूपी के कई जनपद जूझ रहे हैं। ज्यादातर जिलों में बिजली की कटौती जारी है। बिजली बिलों में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की खबर मिलते ही लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बिजली निगम ने सभी वितरण कंपनियों को यह आदेश लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।





