जन प्रवाद, ब्यूरो।
मुरादाबाद। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव गुरुवार को सपा नेता आजम खान से मिलने रामपुर जिला जेल पहुंच गए। अखिलेश यादव के साथ आजम खान के छोटे बेटे अदीब आजम भी मौजूद रहे। जेल प्रशासन ने उन्हें 45 मिनट की मुलाकात का समय दिया। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

माना जा रहा है कि बातचीत में राजनीतिक हालात, आगामी चुनाव की रणनीति, सीटों के समीकरण और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई होगी। जेल में करीब 45 मिनट तक बातचीत के बाद अखिलेश आजम के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से मुलाकात की।





