जन प्रवाद, ब्यूरो।
गौतमबुद्ध नगर। थाना जेवर पुलिस और बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायलावस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि थाना जेवर पुलिस जफरगढ़ चाचंली रोड के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर उसने बाइक को पीछे मोड़ा और तेजी से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो अपने को घिरा देखकर बाइक को खड़ी की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लग गई जिससे वह जमीन पर गिर गया। घायल बदमाश की पहचान शानू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र युनुस निवासी कस्बा जहांगीरपुर गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।





