जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के उन लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई जब पुलिस ने उनके खोए हुए मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द किए। पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के करीब 220 स्मार्ट फोन खोजकर उनके मालिकों को सौंपे। इस बाबत एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने जानकारी दी है।






