दक्षिण अफ्रीका में घर में हुई सामूहिक गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, तीन घायल: पुलिस

केप टाउन, एजेंसी। दक्षिण अफ्रीका में एक घर में आयोजित पार्टी के दौरान तीन हमलावरों ने कम से कम 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जो शायद गर्भवती थी। उन्होने बताया कि गोलीबारी में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। बयान में कहा गया है कि यह गोलीबारी मंगलवार रात पूर्वी तट पर डरबन शहर से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में स्थित क्वामाखुथा शहर में हुई। पुलिस ने बताया कि लोग घर में आयोजित एक पार्टी के लिए जुटे थे, तभी संदिग्ध वहां पहुंचे और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है।