गोरखपुर में महिला शरणालय,  100 बेड की होगी क्षमता

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद गोरखपुर में राजकीय महिला शरणालय के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन एवं सुरक्षा के लिए हम पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं। डबल इंजन सरकार हर सुख-दुख में मातृशक्ति के साथ खड़ी है।


इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि घरेलू हिंसा की शिकार महिला हो या कोई बेटी, बहन या माता, जो किसी कारण से अपने घर से बिछड़ गई हो, उन्हें अब दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी। सरकार ऐसे लोगों का संबल बनकर उनके साथ खड़ी है और उन्हें उनके लीगल अभिभावक से मिलाने का कार्य कर रही है। गोरखपुर में 100 बेड की क्षमता वाला महिला शरणालय उनके लिए पूरी तरह व्यवस्थित रूप से संचालित है।