नयी दिल्ली,एजेंसी। रेलवे बोर्ड ने नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच पहुंचने वाली कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को शुक्रवार को रद्द कर दिया। एक परिपत्र के अनुसार, नौ अक्टूबर को अपराह्न दो बजे के बाद अपने मूल स्टेशनों से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच नयी दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनें मूल स्टेशनों से ही रद्द कर दी जाएंगी। परिपत्र में कहा गया, ‘‘आज यानी नौ अक्टूबर को अपराह्न दो बजे के बाद अपने मूल स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच नयी दिल्ली तथा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें मूल स्टेशन से ही रद्द कर दी जाएं।’’ रेलवे ने दोनों स्टेशनों के बीच सड़क पर अप्रत्याशित यातायात को ट्रेनों को रद्द करने का कारण बताया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का आग्रह किया है, ताकि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए युवाओं की आवाजाही रोकी जा सके।
रेलवे ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन आने वाली कुछ मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं
09-Oct-2026





