जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 32 से 33 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
मामला हसनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 21 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह कई दिनों से अपने घर से बाहर था और इसी दौरान उसके घर में चोरी हो गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने जांच के बाद मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों अनस, आसिफ और नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दो आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी का एक-एक मुकदमा दर्ज है, जबकि, नूर मोहम्मद के खिलाफ चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली और सफेद धातु के करीब 32 से 33 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए हैं। 
इसके अलावा, वादी ने 1 लाख 90 हजार रुपये नकद चोरी होने की तहरीर दी थी, जिसमें से 1 लाख 5 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं। शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई पर टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।
बाइट:- पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव अमरोहा
चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, लाखों की ज्वैलरी व नकदी बरामद
28-Sep-2026





