अमेरिका के साथ कुवैत और सऊदी अरब

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका को बड़ी सफलता मिली है। अमेरिका का ऑपरेशन फ्रीडम मिशन लगभग कामयाब होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, सऊदी अरब और कुबैत ने अमेरिकी मिशन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने एयर स्पेस और सैन्य ठिकानों पर लगी रोक को हटाने का निर्णय लिया है। इन पाबंदियों के हटाने के बाद अमेरिका अब दोनों देशों को एयर स्पेस और सैन्य ठिकानों का यूज कर सकेगा। इससे ईरान पर बड़े हमले होंगे।


बता दें कि एक ओर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा किए हुए है और वहां से आने-जाने वाले जहाजों से टोल वसूली कर रहा है। वहीं अमेरिका भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की फ्रीडम के लिए ऑपरेशन फ्रीडम मिशन चला रहा है। अमेरिका लगातार अपने बेड़े को मजबूत कर रहा है, जिससे बिना किसी रोक-टोक के व्यापारिक जहाज वहां से सुरक्षित आवागमन कर सकें। अब सऊदी अरब और कुबैत ने अपने सैन्य ठिकानों और एयर स्पेस पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया है।


बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने के लिए अमेरिका को एक बड़े हवाई बेड़े की आवश्यकता है। अमेरिका का यही बेड़ा व्यावसायिक जहाजों को ईरानी मिसाइलों और ड्रोन के खतरों से सुरक्षा देता है। इस मिशन की कामयाबी के लिए सऊदी अरब और कुवैत के सैन्य ठिकाने और उनके एयरस्पेस का इस्तेमाल करना अमेरिका के लिए बेहद अहम है।