जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर गांव, गरीब, किसान और नौजवान तक पहुंच रहा है।
इसी शृंखला में आज भगवान बुद्ध की पावन धरा जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज एवं बांसी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 311 करोड़ से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। सीएम योगी ने जनपद वासियों और सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।






