जन प्रवाद, ब्यूरो।
दिल्ली।
सीबीएसई की तरफ से कल देश के 140 शहरों में सीटीईटी 2026 की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन दो दिन यानि कि 7 और 8 फरवरी तक चलेगा। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जा रहा है। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसे आप बोर्ड की आॅफिशियल साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम में शामिल होने से पहले परीक्षार्थियों को बोर्ड की तरफ से जारी की गई सारी गाइडलाइन्स को जान लेना चाहिए ताकि परीक्षा के समय परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

जानें, परीक्षा केंद्र खुलने का समय
जैसा कि आपको पता है कि इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जा रहा है। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शुरू होगी। अगर बात की जाए परीक्षा केंद्र के गेट खुलने की तो एग्जाम शुरू होने के 2 घंटे पहले ही खोल दिया जाएगा यानि कि पहली शिफ्ट के लिए सुबह 7.30 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर के 12.30 बजे गेट खोल दिए जाएंगे।

एग्जाम हॉल में क्या ले जाना है वर्जित
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को ये जान लेना बेहद जरूरी है कि परीक्षा केंद्र में उन्हें किन वस्तुओं को लेकर नहीं जाना है। क्योंकि पकड़े जाने पर परीक्षा रद्द भी हो सकती है, जिसके कारण उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो सकती हैं। एग्जाम हॉल में जो वस्तुएं ले जाना वर्जित हैं, उनमें कोई भी स्टेशनरी का सामान जैसे टेक्सटुअल सामग्री, कागज, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, काडर् बोर्ड, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, व्हाइटनर आदि शामिल है। कोई भी कम्युनिकेशन डिवाइस भी नहीं से जा सकते, जैसे कि गॉगल्स, हैंडबैग, सोने/नकली गहने, घड़ी, वॉलेट आदि।
नोट- परीक्षार्थियों के लिए एक खास बात जो उनको बिलकुल भी नहीं भूलना है वो है एडमिट कार्ड क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी।





