जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। अमरोहा में कोर्ट परिसर से सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक कोर्ट परिसर में खड़ा होकर रील बनाता नजर आ रहा है। सवाल यह है कि पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच आखिर कोर्ट परिसर में मोबाइल फोन से वीडियो कैसे बनाई गई? वहीं, वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक को दिल्ली के छेनू गैंग का शार्प शूटर बताए जाने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ स्मैक तस्करी से जुड़ा मामला भी है।
जनपद अमरोहा में न्यायालय परिसर से सामने आई इस वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। वीडियो में एक युवक कोर्ट परिसर में खड़ा होकर मोबाइल से रील बनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि न्यायालय परिसर में मोबाइल फोन लेकर पहुंचने और वीडियो बनाने की अनुमति आखिर कैसे मिली। वहीं वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक को दिल्ली के छेनू गैंग का शार्प शूटर बताए जाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में युवक पर स्मैक तस्करी से संबंधित मामला भी सामने आया है। हालांकि, वायरल वीडियो और युवक के संबंध में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस या न्यायालय प्रशासन की ओर से किया जाना बाकी है। फिलहाल, कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच वीडियो बनाए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।






