पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर

जालंधर, एजेंसी। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर में तरनतारन जिले में हुई। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर बीएसएफ की गोलीबारी में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गये। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।