जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। चक्रवात अर्णव के चलते पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शहर में जगह-जगह जलभराव से सड़कें तालाब बन गई हैं। राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

जलभराव के पानी में गोता लगाते बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। जल निकासी की व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। बारिश के बाद शहर की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।





