देश-दुनिया का 30 जून का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 30 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1938 में बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर नजर आया था। उसके बाद सुपरमैन दुनियाभर के बच्चों का पसंदीदा किरदार बन गया। देश-दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1855 : बंगाल के भोगना दिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंका था।
2-
1870 : अदा केपले यूएस में लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनी थीं।
3-
1903 : भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य रहे मुकुट बिहारी लाल भार्गव का जन्म हुआ था।
4-
1917 : भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन हुआ था।
5-
1928 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार कल्याणजी का जन्म हुआ था।
6-
1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया था।
7-
1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया था।
8-
1934 : भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. एन. आर. राव का जन्म हुआ था।
9-
1937 : दुनिया का पहला इमरजेंसी नंबर 999 लंदन में जारी किया गया था।
10-
1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया था।
11-
1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा की गई थी।
12-
1960 : अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया था।
13-
1966 : अमेरिका के प्रसिद्ध बॉक्सर और एक्टर माइक टायसन का जन्म हुआ था। 
14-
1966 : अमेरिका का पहला महिला संगठन नेशनल आगेर्नाइजेशन फॉर वुमेन का गठन किया गया था।
15-
1969 : श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का जन्म हुआ था।
16-
1985 : लेबनान में बंधक बनाए गए 39 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।
17-
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया था।
18-
2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी थी।
19-
2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी थी।
20-
2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बनाए गए थे।