देश-दुनिया का 29 मई का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 29 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1953 में एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी।  देश-दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1658 : सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया था।
2-
1865 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार रामानन्द चैटर्जी का जन्म हुआ था।
3-
1906 : हिंदी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ का जन्म हुआ था।
4-
1917 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन. एफ कैनेडी का जन्म में हुआ था।
5-
1953 : पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नोर्गे और एडमंड हिलेरी ने पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी।
6-
1968 : भारतीय पहलवान दारा सिंह ने विश्व चैंपियनशिप  का खिताब जीता था।
7-
1970 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु का सफल परीक्षण किया था।
8-
1972 : प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वीराज कपूर का निधन हुआ था।
9-
1977 : भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का निधन हुआ था।
10-
1985 : यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की जान चली गई थी।
11-
1987 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।
12-
1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया था।
13-
1990 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया था, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।
14-
1999 : डिस्कवरी यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ा था। यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह पहला अंतरिक्ष यान था।
15-
1999 : नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई थी।
16-
2002 : गुजरात के अहमदाबाद में 4 बम धमाके हुए थे जिसमें करीब 39 लोगों की जान चली गई थी।
17-
2003 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए बसरा पहुंचे थे।
18-
2007 : जापान की सुंदरी रियो मोरी ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
19-
2008 : भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।
20-
2010 : भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया था।