इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 29 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1639 में दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी थी। इस ऐतिहासिक लाल किले को वर्ष 2007 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना था। देश-दुनिया के इतिहास में 29 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1639 : दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले की नींव रखी गयी थी।
2-
1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया था।
3-
1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया था।
4-
1903 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की थी।
5-
1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई थी।
6-
1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
7-
1954 : प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और चीन के झाउ एनलाइ ने शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के पांच सिद्धांतों पर हस्ताक्षर किए थे। भारत में इसे पंचशील संधि कहते हैं। यह संधि 3 जून को लागू हुई थी।
8-
1958 : प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का जन्म हुआ था।
9-
1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की थी। काबुल रेडियो पर उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष के लड़ाई में मारे जाने की घोषणा की गई थी।
10-
1979 : भारत के सच्चे देशभक्त, क्रांतिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप का निधन हुआ था।
11-
1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए थे।
12-
1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया। जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगाया गया था।।
13-
1997 : भारतीय रिजर्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर आर. एन. मल्होत्रा का निधन हुआ था।
14-
1999 : नई दिल्ली में बारटेंडर जेसिका लाल की मनु शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेसिका लाल हत्याकांड एक चर्चित केस बना। 2006 में मनु शर्मा को दोषी ठहराकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
15-
1999 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक, पटकथा लेखक और गीतकार केदार शर्मा का निधन हुआ था।
16-
2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया था।
17-
2010 : भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने राजनयिकों के बीच शांति वार्ता पर बातचीत शुरू करने पर सहमति दी थी।
18-
2011 : लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिडलटन का विवाह हुआ था।
19-
2020 : हिंदी सिने जगत के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का निधन कैंसर की वजह से हुआ था।
20-
2020 : देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया था।
देश-दुनिया का 29 अप्रैल का इतिहास
29-Apr-2025