इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 28 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2008 में नेपाल में 13 साल चले गृह युद्ध के बाद 240 साल पुरानी राजशाही का अंत हुआ था। इसके बाद माओवादी राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 28 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1414 : खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी थी।
2-
1883 : प्रसिद्ध हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ था।
3-
1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ था।
4-
1923 : दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमूरि तारक रामाराव का जन्म हुआ था। फिल्मों के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।
5-
1934 : कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया था। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए पांचों बच्चे जीवित रहे।
6-
1937 : दुनिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन शुरू की गई थी।
7-
1959 : अमेरिका के दो बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की थी।
8-
1961 : दुनियाभर में मानव अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल की लंदन में स्थापना की गई थी।
9-
1963 : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की वजह से करीब 22 हजार लोगों की जान चली गई थी।
10-
1964 : भारतीय सिनेमा के अग्रणी निर्माता-निर्देशक महबूब खान का निधन हुआ था।
11-
1965 : धनबाद की एक खदान में विस्फोट होने से वहां काम करने वाले 375 लोगों की जान चली गई थी।
12-
1967 : ब्रिटिश नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे थे।
13-
1970 : आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ था।
14-
1989 : मारथा कवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनी थीं।
15-
1996 : देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
16-
1998 : भारत के जवाब में पाकिस्तान ने भी पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
17-
2000 : भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर चीन पहुंचे थे।
18-
2005 : भारत के प्रसिद्ध कवि, लेखक और साहित्यकार गोपाल प्रसाद व्यास का निधन हुआ था।
19-
2008 : नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ था।
20-
2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया था।
21-
2011 : चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।