इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1945 में सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1498 : चीन में पहला टूथब्रश बनाया गया था। आधुनिक टूथब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था।
2-
1714 : स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार और शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
3-
1888 : मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म हुआ था।
4-
1918 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का जन्म हुआ था।
5-
1919 : अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ था।
6-
1945 : सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।
7-
1947 : कनाडा के 11वें प्रधानमंत्री रिचर्ड बेनेट का निधन हुआ था।
8-
1949 : बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था।
9-
1961 : प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शास्त्री दुगवेकर का निधन हुआ था।
10-
1974 : अमेरिका के ओहियो में सुपर मार्केट में खरीदारी के लिए पहली बार बार कोड का इस्तेमाल हुआ था।
11-
1976 : कनाडा के टोरंटो में स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया था। यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसे 2007 में दुबई की बुर्ज खलीफा ने दूसरे स्थान पर धकेल दिया था।
12-
1982 : एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान गौरीशंकर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
13-
1995 : मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिया गया था।
14-
1997 : हैरी पॉटर सीरीज की पहली किताब ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन’ को पब्लिश किया गया था।
15-
1998 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज-98 रिलीज किया था। इसमें पहली बार एक्सटर्नल डिवाइस को कनेक्ट करने का ऑप्शन दिया गया था।
16-
2000 : बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई थी।
17-
2004 : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरुल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने थे।
18-
2004 : मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन हुआ था।
19-
2012 : देश के तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसी साल 25 जुलाई को वे 13वें राष्ट्रपति बने थे।
20-
2015 : कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 27 लोगों की जान चली गई और 227 अन्य घायल हो गए थे।
देश-दुनिया का 26 जून का इतिहास
26-Jun-2025