इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 25 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल रहा। देश-दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1529 : मुगल बादशाह बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा था।
2-
1788 : वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना था।
3-
1868 : अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया था।
4-
1900 : भारत में आखिरी ब्रिटिश वायसराय रहे लुईस माउंटबेटन का जन्म हुआ था।
5-
1903 : प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, निबंधकार और आलोचक जॉर्ज ऑरवेल का जन्म हुआ था। उनका असली नाम एरिक आर्थर ब्लेयर था।
6-
1908 : भारत की प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ था।
7-
1931 : भारत के 8वें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ था।
8-
1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की थी।
9-
1947 : एन फ्रैंक की ‘डायरी आफ ए यंग गर्ल’ का प्रकाशन हुआ था। इसकी करोड़ों प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।
10-
1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हुआ, जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया था।
11-
1951 : भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म हुआ था।
12-
1974 : भारतीय हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म हुआ था।
13-
1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।
14-
1975 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का जन्म हुआ था।
15-
1983 : भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
16-
1993 : किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
17-
2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा की गई थी।
18-
2009 : म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का निधन हुआ था।
19-
2013 : उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान रेस्क्यू मिशन में लगा वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में क्रू मेंबर्स समेत 20 लोगों की जान चली गई थी।
20-
2014 : लुईस सुआरेज पर फीफा विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा था।
21-
2017 : भारतीय खिलाड़ी किदंबी श्रीकांत ने आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था।
देश-दुनिया का 25 जून का इतिहास
25-Jun-2025