देश-दुनिया का 18 सितंबर का इतिहास
इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 18 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के मुख्यालय पर दहशतगर्दों ने हमला किया था। जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1615 : थॉमस रोए इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के तौर पर मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात करने सूरत पहुंचे थे।
2-
1808 : शेक्सपियर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया था।
3-
1810 : चिली ने आधिकारिक तौर पर स्पेन से अलग होने की घोषणा की थी।
4-
1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था। इस आपदा में 12 हजार लोगों की जान चली गई थी।
5-
1851 : अमेरिका में न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू हुआ था।
6-
1900 : मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर जनरल शिवसागर रामगुलाम का जन्म हुआ था।
7-
1906 : हास्य रचनाओं के महाकवि काका हाथरसी का जन्म हुआ था।
8-
1919 : हालैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला था।
9-
1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से ढाई सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
10-
1947 : भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1947 पारित हुआ था।
11-
1950 : भारतीय हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्म हुआ था।
12-
1958 : भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का निधन हुआ था।
13-
1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।
14-
1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था।
15-
1978 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मौजूदगी में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादत और इजराइल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति के लिए राजी हुए थे।
16-
1986 : महिला पायलटों ने पहली बार मुंबई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया था।
17-
1987 : अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें खत्म करने की घोषणा की थी।
18-
1992 : भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश और प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मोहम्मद हिदायतुल्लाह का निधन हुआ था।
19-
2002 : मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का निधन हुआ था।
20-
2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू की गई थी।
21-
2016 : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के मुख्यालय पर आतंकवादी हमले में कई जवान शहीद हो गए थे।
देश-दुनिया का 18 सितंबर का इतिहास
18-Sep-2025