इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 16 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2013 में अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी। इससे बहुत सी लाइलाज बीमारियों के इलाज की दिशा में लाभ होने की उम्मीद जगी थी। देश-दुनिया के इतिहास में 16 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1857 : भारतीय राजनीतिज्ञ और कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके आर. एन. माधोलकर का जन्म हुआ था।
2-
1920 : फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी और सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गई थी।
3-
1931 : भारत के प्रसिद्ध राजनेता, विद्वान और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का जन्म हुआ था।
4-
1929 : फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड की शुरुआत हुई थी।
5-
1933 : देश के प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर खां शानी का जन्म हुआ था।
6-
1943 : वारसा में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई खत्म हो गई थी। पुलिस और कमांडो दल ने इन बस्तियों में प्रवेश किया था।
7-
1945 : उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का निधन हुआ था।
8-
1960 : भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई थी।
9-
1974 : इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे थे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए थे।
10-
1975 : सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया था।
11-
1996 : अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था।
12-
2004 : टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता था।
13-
2006 : हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया था।
14-
2006 : न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
15-
2007 : निकोलस सरकोजी का फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल शुरू हुआ था।
16-
2008 : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता हाईकोर्ट के निर्णय को खारिज किया था।
17-
2008 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पू पहुंचे थे।
18-
2013 : अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी।
19-
2014 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था।
20-
2014 : नैरोबी में हुए एक बम धमाके में 12 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए थे।
देश-दुनिया का 16 मई का इतिहास
16-May-2025