देश-दुनिया का 11 सितंबर का इतिहास

 

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 11 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1893 में स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा पर ऐतिहासिक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सभी धर्मों की अच्छाइयों का भी जिक्र किया। देश-दुनिया के इतिहास में 11 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1803 : द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध के अंतर्गत दिल्ली की लड़ाई की शुरुआत हुई थी।
2-
1893 : अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा पर ऐतिहासिक भाषण दिया था।
3-
1895 : महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म हुआ था।
4-
1901 : प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का जन्म हुआ था।
5-
1906 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किया था।
6-
1911 : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले खिलाड़ी लाला अमरनाथ का जन्म हुआ था।
7-
1919 : आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिंदी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का जन्म हुआ था।
8-
1919 : अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया था।
9-
1922 : आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र ‘द सन न्यूज पेक्टोरियल’ की शुरुआत हुई थी।
10-
1939 : इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
11-
1948 : ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ था।
12-
1951 : फ्लोरेंस चैडविक ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे। ऐसा करने वाली वह पहली महिला बनीं।
13-
1968 : एयर फ्रांस का विमान नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की जान चली गई थी।
14-
1973 : प्रसिद्ध भारतीय गुरु नीम करोली बाबा का निधन हुआ था।
15-
1987 : हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक कवयित्री महादेवी वर्मा का निधन हुआ था।
16-
2001 : अमेरिका में आतंकवादियों ने विमान अपहरण कर न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड टावर की दो इमारतों पेंटागन और पेन्सिलवेनिया पर हमला किया था।
17-
2003 : चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की थी।
18-
2006 : प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की थी।
19-
2012 : सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए थे।
20-
2019 : अमेरिका ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सरगना नूर वली मसूद पर प्रतिबंध लगाया और उसे वैश्विक आतंकवादी करार दिया था।
21-
2020 : देश के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हुआ था।