इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 09 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1791 में अमेरिका की राजधानी का नामकरण राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर वाशिंगटन रखा गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 09 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1791 : अमेरिका की राजधानी का नामकरण राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर वाशिंगटन रखा गया था।
2-
1850 : प्रसिद्ध हिंदी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ था।
3-
1907 : भारतीय सिनेमा के अग्रणी निर्माता-निर्देशक महबूब खान का जन्म हुआ था।
4-
1909 : प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस जन्म हुआ था।
5-
1915 : भारतीय क्रांतिकारी यतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेजों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष हुआ था।
6-
1920 : अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित किया गया था।
7-
1922 : तुर्किये की सेनाओं ने ग्रीक सेना का पीछा करते हुए इजमिर में प्रवेश किया था।
8-
1923 : तुर्किये को गणराज्य का दर्जा दिलाने वाले मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी की स्थापना की थी।
9-
1924 : बेल्जियम में 8 घंटा कार्य दिवस कानून लागू किया गया था।
10-
1939 : म्यांमार के राष्ट्रीय नायक यू ओत्तमा की मौत ब्रिटेन की औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करते समय हुई थी।
11-
1945 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने चीन के सामने आत्मसमर्पण किया था।
12-
1967 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार जन्म हुआ था।
13-
1968 : प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार और पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन हुआ था।
14-
1974 : कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म हुआ था। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था।
15-
1985 : मूक-बधिर तैराक तारानाथ शेनॉय ने तीसरी बार इंग्लिश बे में तैरकर रिकॉर्ड बनाया था।
16-
1991 : ताजिकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की थी।
17-
1994 : सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक बनाया था।
18-
2001 : उत्तरी गठबंधन के प्रमुख अहमद शाह मसूद की तालिबान ने हत्या कर दी थी।
19-
2001 : भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर की मानसून वेडिंग ने वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन लायन पुरस्कार जीता था।
20-
2012 : इंडियन स्पेस एजेंसी ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया था।
21-
2012 : प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का निधन हुआ था।
देश-दुनिया का 09 सितंबर का इतिहास
09-Sep-2025