इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 06 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1965 में पाकिस्तान के आपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 06 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1522 : समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया स्पेन वापस लौटा था।
2-
1657 : मुगल शासक शाहजहां के अचानक बीमार पड़ने से उनके राज्य में कई जगह अलगाववादी आंदोलन शुरू हो गए थे।
3-
1838 : पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र दलीप सिंह का जन्म हुआ था।
4-
1901 : अमेरिका के 25 वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने गोली मार दी थी। आठ दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था।
5-
1924 : इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल हो गया था।
6-
1929 : जाने-माने भारतीय फिल्मकार यश जौहर का जन्म अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ था।
7-
1965 : पाकिस्तान के आपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।
8-
1970 : पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन आफ फिलीस्तीन ने यूरोप के हवाई अड्डों से चार विमानों का अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ता इन विमानों को जॉर्डन और मिस्र के हवाईअड्डों पर ले गए। बंधक बनाए गए 382 यात्रियों के बदले में उन्होंने स्विस जेल में बंद तीन लोगों को छोड़ने की मांग की थी।
9-
1972 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ था।
10-
1990 : प्रसार भारती विधेयक संसद से पारित हुआ था।
11-
1991 : रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से पुकारे जाने के बाद उसका पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला था।
12-
1997 : एक हफ्ते तक शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी।
13-
1998 : मशहूर जापानी फिल्म निर्देशक अकीरा कुरोसावा का निधन हुआ था।
14-
2005 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का निधन हुआ था।
15-
2008 : भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह ने मंजूरी दी थी।
16-
2008 : डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला था।
17-
2009 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ का निधन हुआ था।
18-
2011 : रूस ने पर्म शहर के निकट हुई दुर्घटना में दो पायलटों की मौत के बाद मिग-31 लड़ाकू विमान की उड़ान पर रोक लगा दी थी।
19-
2012 : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने थे।
20-
2018 : सुप्रीम कोर्ट ने परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया था। इससे जुड़े ब्रिटिश काल के कानून को समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया था।
21-
2020 : संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिलाने वाले केशवानंद भारती का निधन हुआ था। भारती ने केरल भूमि सुधार कानून को चुनौती दी थी जिस पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिया था।
देश-दुनिया का 06 सितंबर का इतिहास
06-Sep-2025