इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 06 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1984 में पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में सेना का आपरेशन ब्लू स्टार खत्म हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 06 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1674 : छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक किया गया था।
2-
1752 : भयंकर आग लगने के कारण मास्को में करीब 18 हजार मकान जलकर राख हो गए थे।
3-
1808 : नेपोलियन बोनापार्ट के भाई जोसेफ बोनापार्ट को स्पेन का राजा बनाया गया था।
4-
1891 : कन्नड के ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ था।
5-
1916 : अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया था।
6-
1919 : फिनलैंड ने बोल्शेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
7-
1929 : प्रसिद्ध अभिनेता, राजनेता और समाजसेवी सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम में हुआ था।
8-
1939 : भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म हुआ था।
9-
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों की सेनाओं ने नॉरमैंडी पर आक्रमण किया था। यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था।
10-
1966 : अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरेडिथ पर गोली चलाई गई थी। घटना के समय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरेडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे।
11-
1967 : इजरायल की सेना ने गाजा पर कब्जा किया था।
12-
1881 : हिंदी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ था।
13-
1981 : बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिरने से करीब 800 लोगों की जान चली गई थी। मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे थे।
14-
1984 : पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लू स्टार खत्म हुआ था।
15-
1984 : दमदमी टकसाल के प्रमुख और खालिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले का निधन हुआ था।
16-
1995 : पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने और उनकी फांसी की सजा पर रोक लगाई गई थी।
17-
1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिम्सटेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया था।
18-
2002 : इजरायल की सेना ने रामल्ला में फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया था।
19-
2005 : ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बनी थी।
20-
2007 : दक्षिण अफ्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मादिकिजेला मंडेला के कनाडा में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।
21-
2008 : अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैब कीबो ने कार्य करना शुरू किया था।
देश-दुनिया का 06 जून का इतिहास
06-Jun-2025