देश-दुनिया का 04 जून का इतिहास

देश-दुनिया का 04 जून का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 04 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे लोगों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की  थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। इसे इतिहास में ‘थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है।  देश-दुनिया के इतिहास में 04 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1896 : हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा था।
2-
1919 : अमेरिका की नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया था।
3-
1928 : चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने जान ले ली थी।
4-
1929 : जॉर्ज ईस्टमैन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया था।
5-
1936 : हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री नूतन का जन्म हुआ था।
6-
1940 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया था।
7-
1944 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी सेना ने रोम में प्रवेश किया था।
8-
1947 : हिंदी और मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक सराफ का जन्म हुआ था।
9-
1959 : प्रसिद्ध वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक सी. राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की थी।
10-
1959 : रिलायंस समूह के अध्यक्ष और प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी का जन्म हुआ था।
11-
1962 : आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध अचंत लक्ष्मीपति का निधन हुआ था।
12-
1970 : ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना था।
13-
1975 : अमेरिका की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म हुआ था।
14-
1982 : इजराइल की सेना ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया था।
15-
1989 : चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई की गई थी।
16-
1991 : यूरोपीय देश अल्बानिया में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार बनी थी।
17-
2001 : नेपाल नरेश दीपेंद्र के निधन के बाद वीर बिक्रम शाह ने सम्राट का पद संभाला था।
18-
2006 : यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
19-
2008 : बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की थी।
20-
2015 : घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।