जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम अनाउंस कर दिया है। इस साल परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा से तालुक रखने वाले अनुज अग्निहोत्री ने AIR 1 प्राप्त कर यूपीएसई सिविल सेवा परीक्षा टॉप की है। उसके बाद दूसरा स्थान राजेश्वरी एसयूवी एम ने प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर अपनी जगह अकांश ढुल ने बनाई है वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर राघव झुनझुनवाला और ईशान भटनागर ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा ज़िनिया अरोड़ा, एआर राज मोहीदीन, पक्षल सेक्रेटरी, आस्था जैन, उज्ज्वल प्रियंक ने क्रमश: छठा, ,सातवां, आठवां, नौवां और दसवां स्थान प्राप्त किया है।
UPSC-2026 सिलेक्शन प्रोसेस
UPSC द्वारा सिविल सेवा प्रीलिम्स और मेंस की परीक्षा होती है। प्रीलिम्स की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मेंस के लिए सिलेक्ट किया जाता है और मेंस की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है। बता दें कि UPSC लिखित मेन्स एग्जाम (1750 मार्क्स) और पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू (275 मार्क्स) के मार्क्स को जोड़कर फाइनल स्कोर कैलकुलेट किया जाता है, जिसके आधार पर रिजल्ट की घोषणा की जाती है।





