जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: ईरान- इजरायस के बीच चल रही जंग का असर परीक्षाओं पर देखने को मिल रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के 7 देशों में होने वाले CBSE बोर्ड एग्जाम को एक बार फिर से पोस्टपोन कर दिया गया है। ईरान-इजरायल के बीच चल रही जंग की वजह से 3 मार्च को होने वाली परीक्षा को भी टाल दिया गया था। अब एक बार फिर से बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कहा है कि 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं पोस्टपोन की जा रही हैं। इसका मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए अभी बोर्ड एग्जाम करवाना सुरक्षित नहीं है।

CBSE बोर्ड की तरफ जारी सर्कुलर में खाड़ी के उन सभी देशों के स्कूलों को संबोधित किया गया है, जो बोर्ड की तरफ से मान्यता प्राप्त हैं। इसमें कहा गया है कि बोर्ड एग्जाम पोस्टपोन किए जा रहे हैं और नई तारीखों का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वो 7 देश हैं, जहां CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल ऑपरेट कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। मगर ईरान के हमलों की वजह से इन देशों में नुकसान पहुंचा है।

बोर्ड ने एग्जाम को लेकर क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में CBSE ने कहा, 'ये 1 मार्च को जारी किए गए सर्कुलर से संबंधित है। मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा हालात की समीक्षा के बाद बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास के लिए गुरुवार 5 मार्च और शुक्रवार 6 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाओं को पोस्टपोन कर दिया है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।'





