शुभेन्दु या उत्पल महाराज को सीएम का ताज

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बंपर जीत के बाद भाजपा की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविन्द्र नाथ टैगोर के जन्मदिवस पर यानी 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें कि नौ मई को रविन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिवस है। भाजपा की ओर से इसी दिन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, बात सीएम की करें तो अभी तक किसके सिर सीएम का ताज सजेगा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

फिलहाल, सबसे ऊपर शुभेन्दु अधिकारी का नाम आ रहा है। चर्चाएं तो यह भी हैं कि उत्पल महाराज को सीएम बनाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो शुभेन्दु अधिकारी डिप्टी सीएम और सीएम का ताज उत्पल महाराज को दिया जाएगा। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक सीएम के साथ शपथ ग्रहण लेने वाले किसी भी विधायक का नाम की पुष्टि नहीं की गई है।