पश्चिम बंगाल में सीएम पर फैसला आज

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली बंपर जीत के बाद सीएम पद पर अभी तक संशय बरकरार है। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा ऐसे में खासकर सीएम की रेस में शामिल विधायकों के दिल की धड़कने तेज हो गई हैं। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आज गृहमंत्री अमित शाह मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में कोलकाता पहुंच रहे हैं। यहां हाई प्रोफाइल बैठक होगी जिसमें सह पर्यवेक्षक के रूप में ओडिसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भाग लेंगे।


बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा जिसमें यह तय हो जाएगा कि किसके सिर पर सीएम का ताज होगा। बता दें कि चुनाव परिणाम आने के बाद से टीएमसी लगातार विरोध कर रही है। यहां तक कि ममता बनर्जी ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया, लेकिन राज्यपाल ने अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए उन्हें पद से हटा दिया। आज मुख्य पर्यवेक्षक अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुनेंगे। फिलहाल, सबसे आगे शुभेंदु शाह का नाम चल रहा है। बुधवार को उनके पीए रथ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया गया था। इससे पहले भी उनके चहेते लोगों की हत्या की गई। पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के पीछे उनका बड़ा योगदान रहा है। इसलिए संभवत: भाजपा शुभेंदु को निराश नहीं करेगी। साथ ही संघ से उत्पल महाराज का भी नाम चल रहा है।


भाजपा पश्चिम बंगाल की परिस्थितियों के अनुसार पदों को तय करेगी। यहां दंगाई को सबक सिखाना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना प्रथम प्राथमिकता होगी। इस पर जो विधायक कंट्रोल करने की क्षमता रखता होगा उसका सीएम बनना तय माना जा रहा है।