जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होना है, लेकिन अभी तक सीएम की घोषणा नहीं हो पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला को भी सीएम की कमान सौंपी जा सकती है। पार्टी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसी संभावनाए हैं कि ममता बनर्जी को लगातार दो बार हराने वाले शुभेंदु अधिकारी पद के प्रबल दावेदार हैं। वहीं आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी को 40,839 वोट से शिकस्त देकर अपनी सीट बरकरार रखी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि पॉल को 1,19582 वोट मिले जबकि बनर्जी को 78,743 वोट मिले। वे साल 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। इसके बाद वह पार्टी की महिला मोर्चा की प्रमुख बन गर्इं। साल 2021 में उन्होंने पहली बार बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ा और तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सयोनी घोष को हरा दिया था। जनवरी 2026 में ही वह बंगाल भाजपा की उपाध्यक्ष बनी थीं।

इसके साथ ही रूपा गांगुली को भाजपा का दामन थामे करीब 10 साल का वक्त हो चुका है। वह इस बार सोनारपुर दक्षिण सीट से मैदान में थीं।जहां उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी अरुंधती मैत्रा को 35 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया है। खास बात यह है कि वह बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुई थीं।





