2027 मिशन में जुट जाएं कार्यकर्ता : बृजेश पाठक

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
अमरोहा। अमरोहा में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा के नेताओं और जनप्रतिनिधियों से बात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी को जनता पहुंचने की बात कही। उन्होंने 2027 के मिशन को लेकर कार्यकर्ताओं से जुड़ने का आवाहन भी किया। बृजेश पाठक ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा सरकार की जन सरोकार की योजनाओं के विकास के बारे में, केंद्र की चल रही विभिन्न योजनाओं की बिंदु बार समीक्षा बैठक करेंगे। 


अमरोहा को प्रदेश का कानून और विकास की दृष्टि से नंबर वन बनाने के दृष्टि से हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री को बने 12 साल होने पर उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप  में स्थापित हो चुके हैं। भारत बर्ष का हर नागरिक अभिवाक के रूप में स्वीकार कर चुका है। गरीब कल्याण योजनाओं के अंतर्गत 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने में सफलता पाई है। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान और कृषि विज्ञान में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। राहुल गांधी के इटली मेलोडी टॉफी के ट्वीट पर भी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हों या कांग्रेस के कोई भी बड़े नेता हों सभी फ्रस्ट्रेशन में हैं और दिवालियापन के शिकार हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के पैमाने पर आगे बढ़ा है। देश की ख्याति बढ़ रही है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है और भारत विकास के मामले में आगे बढ़ता जा रहा है। हम सब जानते हैं कि 11वे नंबर से निकल कर तीसरे और चौथे नम्बर से आगे बढ़ रहे हैं।