प्रशिक्षण महाअभियान का उद्घाटन, सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा को समर्पित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनसंघ और भाजपा के महापुरुषों के आदर्श एवं मूल्य आज भी सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता और राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत हैं। इन्हीं आदर्शों को प्रत्येक कार्यकर्ता के जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से भाजपा ने पूरे देश में यह प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन एवं प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। 


इससे पहले सीएम योगी ने जनपद गोरखपुर में एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवा का प्रमुख केंद्र बनने के साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने एस्ट्रोमेडिक्स परिवार के प्रति शुभकामनाएं दीं।