सीएम बनते ही एक्शन मोड में जोसेफ विजय

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय ने आज सीएम पद की शपथ ली। उनके शपथ लेते ही तमिलनाडु की राजनीति में नया दौर शुरू हो गया है। शपथ ग्रहण करते ही वे एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं के लिए सुरक्षा दस्ता तैनात करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। रविवार को विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने पहले भाषण में कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता और जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी।


विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा कि वह किसी राजघराने से नहीं हैं, लेकिन लोगों ने उन्हें स्वीकार किया यह उनके लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि वह झूठे वादे कर लोगों को धोखा नहीं देंगे। एक नई शासन व्यवस्था शुरू हुई है और वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय का नया युग शुरू हो रहा है। विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर और उनकी मां शोभा शीर्ष अभिनेत्री तृषा तथा बड़ी संख्या में आमंत्रित लोग जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 


इस अवसर पर विजय थलापति ने कहा कि इस सरकार में उनके अतिरिक्त कोई दूसरा पॉवर सेंटर नहीं होगा। वह खुद ही केवल पॉवर सेंटर होंगे। उन्होंने कहा कि यह पंथ निरपेक्ष, वास्तवित और सामाजिक न्याय के युग का शुभारंभ है। उन्होंने कहा कि मैं कभी गलती नहीं करने वाला हूं और न ही जनता के पैसे को व्यर्थ में बहाऊंगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा। 


इस अवसर पर केंद्र सरकार में विपक्ष का नेता राहुल गांधी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। राहुल गांधी ने जोसेफ विजय के सीएम बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक नई पीढ़ी एक नई आवाज तथा ए नई कल्पना को चुना है। विपक्ष के नेता ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु ने चुनाव कर लिया है। एक नई पीढी, एक नई आवाज। एक नई कल्पन। विजय को मेरी शुभकामनाएं। आशा है कि वह तमिलनाडु की जनता की आशाओं पर खरा उतरेंगे।