जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिजनौर। जनपद बिजनौर में विश्वकर्मा धीमान महासंगठन जनपद बिजनौर के तत्वाधान में सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी उत्तर प्रदेश पुलिस का भी विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सम्मान किया और उनके दीघार्यु होने की कामना की। इसके अलावा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में राकेश वशिष्ठ ने पुलिस में अपने कार्यकाल के बारे में सभी को बताया। उन्होंने मंच के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अगर समाज शिक्षित होगा तो वह अपने आप ही हर हर दिशा में अग्रसर रहेगा। विश्वकर्मा धीमान महासंगठन के पदाधिकारी अशोक धीमान, आरके शर्मा, विविधता धीमान, राजेश धीमान, आदित्य धीमान, मोनिका धीमान, जयप्रकाश धीमान एवं पंडित अरविंद धीमान शामिल रहे। इस दौरान अशोक कुमार, आशुतोष विश्वकर्मा, सुशील कुमार आदि लोगों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया।






