आप सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सभी सात राज्यसभा सांसदों का भाजपा में विलय होने की मंजूरी मिल गई है। अब भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा में कुल सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। जबकि, आम आदमी के 10 सांसदों में मात्र 3 ही शेष बचे हैं। ये सभी सांसद पंजाब से हैं। अब पंजाब से सिर्फएक ही सांसद बचा है बलवीर सिंह सीचेवाल।  आप छोड़ने वाले सभी सांसदों ने आरोप लगाया कि पार्टी अपने उद्देश्य से भटक गई है इसलिए उन्होंने राघव चड्ढा की लीडरशिप में भाजपा ज्वाइन की। 


बता दें कि राघव चड्ढा और आप में काफी दिनों से अनवन चल रहा था। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी द्वारा उनको अतिरिक्त समय नहीं देने की पाबंदी लगाने के बाद से मामला और भी गरमा गया था। इसके बाद उन्होंने आप पर जमकर निशाना साधा था। आम आदमी पार्टी ने यह सोचा भी नहीं होगा कि राघव चड्ढा उन्हें इतना बड़ा झटका दे सकते हैं। अचानक जब सात सांसदों के आप छोड़ने और भाजपा को ज्वाइन करने की खबर आई तो आप नेताओं में खलबली मच गई। इसके बाद सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा सहित सभी पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया।