जन प्रवाद, ब्यूरो। नोएडा।समाजवादी पार्टी में शामिल हुए अनुज मलिक ने बिजनौर विधानसभा के गांव फतेहपुर कला में पीडीए चौपाल का आयोजन कर मिशन 2027 को फतह करने की नींव रख दी है। इस चौपाल में ग्राम वासियों ने उनको सिक्कों से तौलकर भरपूर साथ देने का आश्वासन दिया। ग्रामवासियों ने अनुज मलिक को एक ईमानदार और कर्मठ नेता बताया। ग्रामीणों ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बिजनौर विधानसभा से उन्हें टिकट देना चाहिए। इस मौके पर चांदपुर विधानसभा से विधायक स्वामी ओम बेस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

बाइट=अनुज मलिक समाजवादी पार्टी बिजनौर
बाइट=स्वामी ओम बेस विधायक चांदपुर विधानसभा बिजनौर





