सोने-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, 4 दिन पूर्व 10 प्रतिशत आई थी गिरावट

जन प्रवाद, ब्यूरो।
सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार चार दिनों से गिरावट के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। स्पॉट गोल्ड 4 प्रतिशत की उछाल के बाद 4830 प्रतिशत आउंस पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर का रेट करीब 8 प्रतिशत की तेजी के बाद आज मंगलवार यानी 3 फरवरी को 82.74 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गया। आज से ठीक चार दिन पहले यानी 30 जनवरी को 10 प्रतिशत लुढ़क गया। इस गिरावट के बाद स्पॉट गोल्ड का रेट 5000 डॉलर प्रति आउंस के नीचे आ गया था। चांदी की स्थिति तो गोल्ड की तुलना में और खराब हो गई। इसी दिन चांदी का रेट 27 प्रतिशत कम हो गया था।

आज से पूर्व दो कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में 13 प्रतिशत और चांदी की कीमतों में 34 प्रतिशत की गिरावट अंतरराष्ट्रीय मार्केट में देखने को मिली। सोमवार को चांदी 52000 रुपये और सोना 12800 रुपये गिरा था। वहीं कमजोर वैश्विक रुझानों और मजबूत डॉलर की बीच सोना टूटकर 1.52 लाख रुपये प्रति ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 52,000 रुपये यानी करीब 17 प्रतिशत टूटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी।