सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम, एतिहासिक गिरावट का दिन रहा शुक्रवार

जन प्रवाद, ब्यूरो।
सोने-चांदी की कीमतों बड़ी गिरावट से हाहाकार मचा हुआ है। जानकारों की मानें तो शुक्रवार का दिन कीमती धातुओं के लिए ऐतिहासिक गिरावट का दिन रहा। चांदी की कीमतों में एक ही दिन में ही 1 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आ गई, वहीं सोना भी एकाएक 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। सोने और चांदी की कीमतों में हुई इस भारी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है।


1.28 लाख गिरे चांदी के दाम
आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमतों में गिरावट से आया भूचाल ऐतिहासिक है। एक दिन में गिरावट 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव गुरुवार को 3,99,893 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार को क्रैश होकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। एक ही दिन में चांदी 1,07,971 रुपये सस्ती हो गई।
सोना भी हुआ धड़ाम
चांदी के साथ ही सोने की चमक भी पूरी तरह गायब हो गई है। 24 कैरेट सोने की जमकर बिक्री हुई।  बता दों कि दो अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना गुरुवार को 1,83,962 रुपये पर था, लेकिन शुक्रवार को यह गिरकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया। इस तरह सोने में एक ही कारोबारी दिन में 33,113 रुपये की भारी गिरावट आई।
गिरावट की वजह :
बाजार जानकारों की मानें तो इस ऐतिहासिक गिरावट के पीछे कई कारण हैं। 
कीमतें जब अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंचीं तो निवेशकों ने भारी मात्रा में मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसी वजह से बिकवाली का दबाव बना। वहीं, अमेरिकी डॉलर और यूएस ट्रेजरी यील्ड में आई तेजी ने सोने-चांदी की चमक फीकी कर दी है। डॉलर महंगा होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए कमोडिटी खरीदना महंगा पड़ता है,जिस कारण मांग घटती है। इसके अलावा अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से वैश्विक तनाव में कमी के संकेत मिले हैं। यूएस फेड में जेरोम पॉवेल की जगह केविन वार्श की एंट्री की खबरों ने भी बाजार का सेंटिमेंट बदल दिया है।