लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, 414 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25300 आया नीचे

जन प्रवाद, ब्यूरो।
शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 414.12 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 82,152.25 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 140.20 अंक या 0.55 प्रतिशत 25,278.70 अंक पर गया। लगातार गिरावट से शेयर धारकों में निराशा देखी जा रही है।