जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भी चांदी का भाव काफी गिर गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर खुलने के साथ ही चांदी का दाम 4600 रुपये से ज्यादा कम हो गया। वहीं सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। लगातार हो रही गिरावट के बाद चांदी अपने हाई लेवल से 1.80 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है। जबकि, सोना 38,000 रुपये से अधिक सस्ता हो गया है।

बता दें कि 29 जनवरी को चांदी सबसे महंगी यानी 4 लख रुपये प्रति किग्रा से भी ज्यादा हो गई थी। इसके बाद अब तक चांदी की कीमतें गिरती जा रही हैं। मंगलवार को इसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति किग्रा. सस्ती हो चुकी है। मंगलवार को चांदी का भाव एमसीएक्स पर खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया।

वहीं सोने की बात करें तो इसमें भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। हालांकि, कभी-कभी इसकी कीमतों में उछाल भी आया, लेकिन मंगलवार को 1,54,760 से गिरकर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आया गया। यानी सीधे 1,210 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ।





