जन प्रवाद, ब्यूरो।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किया गया बजट दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए खास रहा। वित्तमंत्री ने दिल्लीवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस बार शिक्षा, स्वास्थय सेवा एवं पुलिस के लिए केंद्र से अतिरिक्त धनराशि मिली है। दिल्ली के एम्स सहित केंद्र सरकार के पांच अस्पतालों को 10 हजार करोड़ की अतिरिक्त धनराशि दी गई है। इनमें सिर्फएम्स के लिए 5500 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया है। यह धनराशि बीते वर्ष के मुकाबले 300 करोड़ अधिक है। साथ ही इग्नू विश्वविद्यालय एवं स्कूल आॅफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को 10-10 करोड़ रुपये बीते वर्ष की तुलना में क्या मिले हैं।

पुलिस को बड़ी सौगात
इस बजट में दिल्ली की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान ध्यान दिया गया है। इस बार दिल्ली पुलिस को बीते वर्ष की तुलना में 98 करोड़ रुपये ज्यादा मिले हैं। वर्ष 2025-26 में दिल्ली पुलिस को 12405 करोड़ रुपये मिले थे जबकि चालू वित्त वर्ष में उन्हें 12503 करोड़ रुपये मिले हैं।

नोएडा एयरपोर्ट तक हाई स्पीड ट्रेन
दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली बुलेट ट्रेन को नोएडा एयरपोर्ट तक जोड़ा जाएगा। यह न सिर्फ नोएडा के लिए बल्कि पूरे एनसीआर के लिए खुशी की बात है। हवाई अड्डे के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर में भूमिगत स्टेशन बनाने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लि. और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड दोनों ही सहमत हैं। इसलिए अब किसी तरह की कोई अड़चन आने की संभावना नहीं है।






