इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 31 अक्टूबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1984 में भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। देश-दुनिया के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1875 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ था।
2-
1889 : देश के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेंद्र देव का जन्म हुआ था।
3-
1895 : भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान सी. एन. नायडू का जन्म हुआ था।
4-
1914 : ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्किये के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
5-
1920 : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का शुरुआती सत्र मुंबई में आयोजित किया गया था।
6-
1941 : लगभग 15 वर्ष की मेहनत के बाद दक्षिण डेकोटा की ब्लैक हिल्स में माउंट रशमोर नेशनल म्यूजियम का काम पूरा हुआ था। जहां अमेरिका के चार राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थिओडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरे तराशे गए थे।
7-
1943 : प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म हुआ था।
8-
1956 : स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की थी।
9-
1959 : सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
10-
1962 : असम के 14वें मुख्यमंत्री और 16वीं लोकसभा के सांसद सर्बानन्द सोनोवाल का जन्म हुआ था।
11-
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया था।
12-
1968 : अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में बमबारी रोकने का आदेश दिया था।
13-
1975 : बांग्ला और हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन हुआ था।
14-
1984 : भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के हाथों हत्या कर दी थी।
15-
1992 : लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या का ऐलान किया गया था। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया था।
16-
1996 : रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली थी।
17-
2003 : मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 साल लंबे शासन का अंत हुआ था।
18-
2005 : भारत की प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम का निधन हुआ था।
19-
2006 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति पी. डब्ल्यू. बोथा का निधन 90 वर्ष की आयु में हुआ था।
20-
2015 : रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 224 लोगों की जान चली गई थी।