देश-दुनिया का 30 अक्टूबर का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 30 अक्टूबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2008 में गुवाहाटी समेत असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे। जिसमें 66 से अधिक लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 30 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1485 : हेनरी टुडोर को इंग्लैंड का राजा बनाया गया था। हेनरी सप्तम के नाम से पहचाने गए हेनरी टुडोर ने टुडोर वंश की स्थापना की  थी। 
2-
1502 : पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा दूसरी बार केरल के कोझिकोड जिले के कालीकट पहुंचे थे।
3-
1611 : गुस्ताव द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना था।
4-
1883 : देश के महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ था।
5-
1909 : भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ था।
6-
1945 : भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था। भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत वास्तविक राष्ट्र के रूप में इस विश्व संगठन की सदस्यता ली थी।
7-
1956 : दिल्ली में अशोका होटल खुला था। यह उस समय देश का पहला पांच सितारा आलीशान होटल था।
8-
1960 : ब्रिटेन में पहली बार एक इंसान को किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया गया था।
9-
1961 : रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया था। जिस पर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी।
10-
1963 : अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
11-
1972 : शिकागो में लोकल ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में 45 की जान चली गई और 332 अन्य घायल हो गए थे।
12-
1973 : तुर्किये के इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार हुआ था।
13-
1974 : मोहम्मद अली ने जॉर्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बॉक्सिंग खिताब जीता था।
14-
1980 : मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया था।
15-
1990 : भारतीय फिल्मों के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन हुआ था। 
16-
1991 : अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पेन में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन के दौरान ऐतिहासिक भाषण दिया था। जिसमें अरब  और इजराइल को अपना अतीत भुलाकर शांति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया था।
17-
2001 : ओसामा बिन लादेन के संपर्क में रहने के आरोपी तीन परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा था।
18-
2003 : ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा शुरू हुआ था। 
19-
2008 : गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
20- 
2013 : तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की जान चली गई थी।